एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण
अपनी आने वाली फिल्म 'फाइंडिंग
फैनी' की टीम के
लिए एक पार्टी आयोजित करने
जा रही हैं.
होमी अदजानिया निर्देशित इस फिल्म में
दीपिका के अलावा अर्जुन कपूर,
नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर
और डिंपल कपाड़िया भी हैं.
फाइंडिंग फैनी का नया गाना हुआ
रिलीज...
दीपिका से जुड़े एक
करीबी सूत्र ने कहा कि,
चूंकि दीपिका 'फाइंडिंग फैनी'
की टीम के बहुत
करीब हैं, इसलिए वह उनके लिए कुछ खास
करना चाहती हैं.
फिल्म फाइंडिंग फैनी से सेंसर बोर्ड ने
हटाया वर्जिनिटी' डायलॉग
सूत्रों ने बताया कि दीपिका यह फिल्म और फिल्म
की प्लॉट लाइन बेहद पसंद है. वह फिल्म
की रिलीज के आसपास
पूरी टीम के लिए एक
छोटी सी पार्टी रखेंगी.
रणवीर सिंह ने मुफ्त में की है
फाइंडिंग फैनी
फिल्म 12 सितंबर को रिलीज
हो रही है.
Friday, 29 August 2014
दीपिका 'फाइंडिंग फैनी' टीम को देंगी पार्टी
ग्रेटर नोएडा: भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत
दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर
रफ्तार का कहर देखने को मिला. ग्रेटर नोएडा में
कासना कोतवाली क्षेत्र में रेडिसन ब्लू होटल के
पास हुए भीषण सड़क हादसे में 7
लोगों की मौत हो गई.
यूपी नम्बर की वैगनआर कार
शुक्रवार रात करीब 11 बजे दनकौर से
नोएडा की तरफ आ
रही थी, इसमें ढाई साल के एक
बच्चे सहित कुल 6 लोग सवार थे. जैसे
ही कार ग्रेटर नोएडा में परी चौक
के पास पहुंची उसकी रफ्तार
बेकाबू हो गई.
कार ने पहले राह चलते दो लोगों को टक्कर
मारी, जिनकी मौके पर मौत हो गई.
इसके बाद कार डिवाइडर से जा टकराई, जिससे कार में सवार 5
लोगों की भी मौके पर मौत हो गई.
इस दिल दहला देने वाले हादसे में जिस कार के परखच्चे उड़
गए और 5 लोगों की मौत हो गई,
उसी कार में सवार ढाई साल
का बच्चा सही सलामत बच गया, उसके के सर
पर चोट आई है.
पुलिस ने कार में सवार एक व्यक्ति की पहचान
कर ली है, उसका नाम राहुल बताया जा रहा है
जो नोएडा का रहने वाला है.
बाकी लोगों की पहचान
की जा रही है.
5 दिवसीय जापान यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, दोनों देशों की उम्मीदें चरम पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज
सुबह अपने पहले जापान दौरे पर रवाना हो गए.
मोदी के इस दौरे से
दोनों देशों को काफी उम्मीदें हैं.
प्रधानमंत्री सीधे जापान
की अध्यात्मिक नगरी कहे जाने
वाले क्योटो शहर पहुंचेंगे.
यहां जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे
खुद मोदी का स्वागत करेंगे.
यहां मोदी रिश्तों की एक नई
परिभाषा लिखेंगे, विकास का नया पैमाना गढ़ेंगे.
भूटान, ब्राजील और नेपाल का दिल
जीतने का बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी आज जापान का दिल जीतने के
लिए जा रहे हैं. पांच दिन की इस यात्रा में
मोदी पुरानी दोस्ती का रंग
और गाढ़ा करेंगे. जापान से एफडीआई दोगुना करने
की कोशिश करेंगे. भारत के पास
जमीन है और जापान के पास
तकनीक. मोदी इसे जोड़कर मेड
इन इंडिया का सपना पूरा करने में कोई कोर कसर
नहीं छोड़ेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी ने जापान
की जो उड़ान भरी है. ये उड़ान
सिर्फ नरेंद्र
मोदी की ही नहीं,
उनके साथ देश की तमाम
उम्मीदों और संभावनाओं
की भी उड़ान है.
मोदी की जापान यात्रा दोनों देशों के
लिए लिए काफी अहमियत
रखती है. नेपाल और भूटान
की तरह मोदी जापान का दिल
भी जीतना चाहेंगे. जापान के
प्रधानमंत्री शिंजो अबे
को जापानी भाषा में ट्वीट करके
उन्होंने इसकी शुरुआत कर
दी है.
भारत के प्रधानमंत्री और साथ
ही एक दर्जन ने ज्यादा भारतीय
इस्पात, उर्जा और आईटी क्षेत्र के
उद्योगपतियों की आज से क्योटो में शुरू
हो रही यात्रा से जापान और भारत
दोनों को ही काफी कुछ हासिल
करना है. दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाएं एक-
दूसरे की पूरक हैं, जहां जापान में
संपन्नता और तकनीकी सामर्थ्य
है वहीं भारत में प्राकृतिक संसाधन और
अपनी अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाने
की क्षमता है.
अभी तक दोनों आपसी हित के
मुद्दों पर ज्यादा कुछ सफलता अर्जित नहीं कर
सकें हैं. इसकी थोड़ी वजह
तो विदेशी निवेश के प्रति भारत
की प्रतिबंधात्मक नीतियां और
थोड़ी वजह यह है
कि जापानी कंपनियों ने अब तक
चीन पर ध्यान केंद्रित कर रखा है. विश्लेषक
मोदी की प्रधानमंत्री शिंजो अबे
से मुलाकात को कुछ महत्वपूर्ण समझौतों के नजरिये से देखते
हैं और परमाणु ऊर्जा उत्पादन प्रौद्योगिकी में
सहयोग के क्षेत्र में लंबे समय से प्रतीक्षित
करार की संभावना जताते हैं.
जापान के साथ अत्याधुनिक डिफेंस टेक्नोलॉजी में
सहयोग संभव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने
शुक्रवार को कहा कि भारत, जापान के साथ अत्याधुनिक डिफेंस
टेक्नोलॉजी और उपकरणों के क्षेत्र में सहयोग
के नए युग की संभावना देखता है. इसके साथ
ही उन्होंने रेखांकित किया है कि दोनों देशों में
असैन्य परमाणु समझौते व एम्फिबियस विमान (जल-थल
दोनों पर उड़ान भरने वाले) सौदे को लेकर बातचीत
में प्रगति हुई है.
मोदी ने नई दिल्ली में
जापानी मीडिया के साथ चर्चा में
कहा, ‘रक्षा व सुरक्षा के क्षेत्र में, मेरा मानना है कि हमारे
लिए अपने संबंधों को बढ़ाने का समय आ गया है. मैं जापान
की रक्षा निर्यात
नीतियों तथा नियमों में हाल ही के
बदलाव को अत्याधुनिक डिफेंस टेक्नोलॉजी व
उपकरण क्षेत्र में सहयोग के नए युग में
बातचीत की संभावना देखता हूं.’
उन्होंने कहा, ‘असैन्य परमाण समुझौते, यूएस-2
एम्फिबियस विमान तथा हाइस्पीड रेलवे पर
हमारी वार्ताओं में उल्लेखनीय
प्रगति हुई है. मुझे उम्मीद है
कि मेरी इस यात्रा से इन क्षेत्रों में मजबूत
सहयोग का मार्ग प्रशस्त होगा.’
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री के
रूप में मोदी भारतीय उप-
महाद्वीप से बाहर आज
अपनी पहली द्विपक्षीय
यात्रा के रूप में जापान जा रहे हैं. इस यात्रा के दौरान दोनों देश
रक्षा, असैन्य परमाणु, ढांचागत विकास और दुर्लभ खनिज के
क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाने पर महत्वपूर्ण फैसले
करेंगे. प्रधानमंत्री की पांच
दिवसीय जापान यात्रा से भारत को बहुत
उम्मीदें हैं. मोदी दोनों देशों के
बीच सहयोग के ‘बहुत ठोस एजेंडा’ के साथ
वहां जा रहे हैं.
मुश्किल दौर से बाहर निकली अर्थव्यवस्था,
और सुधार जल्द
प्रधानमंत्री ने शुक्रवार
को कहा कि उनकी सरकार ने 100 दिन के
अपने कार्यकाल में अर्थव्यवस्था को ‘मुश्किल स्थिति’ से
निकाल कर इसमें स्थिरता ला दी है. इसके साथ
ही उन्होंने विदेशी निवेश के
रास्ते में आने वाली अड़चनों को दूर करने
का भी वादा किया.
मोदी ने कहा, ‘मेरा मानना है कि देश जिस
मुश्किल दौर से गुजर रहा था उससे हम आगे निकल चुके
हैं. इस सरकार के 100 दिन के कार्यकाल में हमने
स्थिरता हासिल की है और जो लगातार गिरावट
का दौर था उसे रोका है.’ जापान की यात्रा से
पहले नई दिल्ली में
जापानी मीडिया से
बातचीत में मोदी ने कहा, ‘हमें
अब रनवे पर आगे बढ़ना है, मुझे पूरा विश्वास है कि बहुत
जल्द हम और नई उंचाईयों पर पहुंचेंगे.’ नरेंद्र
मोदी के नेतृत्व में एनडीए
की नई सरकार ने इस साल 26 मई
को सत्ता संभालने के बाद देश में प्रत्यक्ष
विदेशी निवेश (एफडीआई) बढ़ाने
के लिए कदम उठाए हैं.
यूपी उपचुनाव: राहुल गांधी कांग्रेस के स्टार प्रचारक नही
कांग्रेस ने यूपी में होने वाले विधानसभा उपचुनाव
के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट
जारी कर दी है. हालांकि, इस
लिस्ट में पार्टी उपाध्यक्ष राहुल
गांधी का नाम नहीं है.
यूपी में 11 विधानसभा सीटों पर
उपचुनाव होने हैं. कांग्रेस ने इसके लिए अपने 35
प्रचारकों की सूची तैयार
की है. इस लिस्ट में मोतीलाल वोरा,
जनार्दन द्विवेदी, दिग्विजय सिंह,
रीता बहुगुणा जोशी, नगमा जैसे
कांग्रेस नेताओं के नाम हैं लेकिन राहुल का नाम गायब है.
यानी राहुल इन उपचुनाव में प्रचार
नहीं करेंगे.
कांग्रेस प्रचारकों की लिस्ट इस प्रकार है-
मधुसूदन मिस्त्री, मोहसिना किदवई,
बेनी प्रसाद वर्मा, मोती लाल वोरा,
जनार्दन द्विवेदी, गुलाम
नबी आजाद, दिग्विजय सिंह, निर्मल
खत्री, प्रदीप माथुर, अम्मार
रिजवी, संजय सिंह, सलमान
खुर्शीद, श्रीप्रकाश जायसवाल,
भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, अविनाश पाण्डेय, प्रमोद
तिवारी,
रीता बहुगुणा जोशी,
नसीब पठान, रामकृष्ण द्विवेदी,
संजय कपूर, श्योराज जीवन
बाल्मीकि, राजाराम पाल, पी.एल.
पुनिया, आरपीएन सिंह, जितिन प्रसाद,
राजीव शुक्ला, राजबब्बर, प्रदीप
जैन आदित्य, सचिन पायलट, बेगम नूर बानो, नगमा, जुबेर खान,
नसीब सिंह, प्रकाश जोशी और
राना गोस्वामी.
हालांकि, स्टार प्रचारकों की लिस्ट में राहुल
गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष
सोनिया गांधी का भी नाम
नहीं है. इस पर
पार्टी की तरफ से सफाई आई है.
यूपी कांग्रेस के नेता अखिलेश प्रताप सिंह
का कहना है कि आमतौर पर विधानसभा उपचुनाव में
सोनिया गांधी और राहुल
गांधी प्रचार नहीं करते हैं.
www.aajtak.com
आतंकी गुट ISIS ने इंसानियत को किया शर्मसार
आतंक का ऐसा वीडियो दुनिया ने शायद
ही इससे पहले कभी देखा हो.
रेगिस्तान की तपती रेत पर एक
देश के ढाई सौ फौजियों को पहले नंगे पांव कई
किलोमीटर तक दौड़ाया गया. इसके बाद उन्हें
कतार में औंधे मुंह उसी तपती रेत
पर लेटने को मजबूर किया गया. फिर रेत पर उनके लेटते
ही एक साथ सैकड़ों बंदूकों से उन्हें गोलियों से
भून दिया गया.
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और T-20 में रोहित शर्मा की जगह मुरली विजय में लिया गया है।
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और T-20 में
रोहित शर्मा की जगह
मुरली विजय में लिया गया है।
आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे
सीरीज में बढ़त
बना चुकी भारतीय क्रिकेट
टीम के सामने अब मेजबान
टीम को वापसी करने से
रोकना बड़ी चुनौती है
और नाटिंघम में तीसरे वनडे में कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में
पिछली जीत से लय में
लौटे धुरंधर मैदान में इसी लक्ष्य के
साथ उतरेंगे।
टेस्ट सीरीज में 1-3 से
शिकस्त झेल
चुकी भारतीय
टीम पुरानी गलतियों और
हार के बोझ को पीछे छोड़ वनडे
सीरीज में
वापसी की जुगत में
जुटी है। पहला वनडे बारिश से
रद्द होने के बाद दूसरे मैच में
भारतीय टीम ने 133
की जीत के साथ पांच
मैचोंकीसीरीज
में 1-0 की बढ़त बनाकर इंग्लैंड
को दबाव में ला दिया है।
लेकिन यहां एक बात समझने की है
कि टेस्ट सीरीज में
भी इंग्लैंड पहला मैच
हारी थी और उसके
बाद सीरीज अपने नाम
कर ली थी। ऐसे
ही वनडे में
भी स्थिति कुछ
वैसी ही है और
इसलिये भारतीय टीम
को उत्साहित होने की बजाय आगे
के मैचों पर ध्यान केंद्रित कर मेजबान
टीम को वापसी करने से
रोकना होगा।
धोनी इस बात को समझते हैं और
पिछले मैच के बाद उन्होंने
कहा था कि टीम इंडिया इस बढ़त
को बनाए रखेगी। लेकिन
अभीभीटीम
के कई खिलाडिय़ों को बल्लेबाजी और
गेंदबाजी में सुधार
की जरूरत है।
पिछली जीत के
हीरो रहे सुरेश
रैना अच्छी फार्म में है तो ओपनर
रोहित शर्मा ने
भीअच्छीवापसीकीहै
और पिछले मैच
मेंउपयोगी अद्र्धशतकीय
पारीखेलीथी।
लेकिन स्टार बल्लेबाज विराट
कोहली और शिखर धवन
की फार्म चिंता का विषय
बनी हुई है।
15 खिलाड़ी बने अर्जुन, 5 द्रोणाचार्य लेकिन कोई खेल रत्न नही
राष्ट्रपति प्रणव
मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन के
ऐतिहासिक दरबार हाल में 15
खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार, पांच
कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार और तीन
पूर्व खिलाड़ियों को ध्यानचंद पुरस्कार से शुक्रवार
को सम्मानित किया लेकिन इस वर्ष
किसीभीखिलाड़ीकोदेश
का सर्वोच्च राजीव
गांधी खेल रत्न पुरस्कार
नहीं दिया गया।
अर्जुन पुरस्कारों को लेकर इस वर्ष
काफी विवाद उठे लेकिन
केन्द्रीय खेल मंत्रालय ने प्रतिष्ठित
अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कारों को लेकर उठे तमाम
विवादों को दरकिनार करते हुए इन पुरस्कारों के लिए
चयन समितियों की सिफारिशों को मंजूर
करते हुए उन पर
अपनी आखिरी मुहर
लगीदीथीऔर
ये खिलाड़ी आज अर्जुन बन गए।
राष्ट्रपति ने हाकी के जादूगर मेजर
ध्यानचंद के जन्मदिन यानी खेल दिवस
पर 15 खिलाडिय़ों को अर्जुन पुरस्कार, पांच
कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार, तीन
खिलाडियों को ध्यानचंद पुरस्कार और चार संस्थाओं
को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार
प्रदान किया। इसके अलावा तेनजिंग नोर्गे साहस
पुरस्कार और मौलाना अबुल कलाम आजाद
ट्राफी भी प्रदान
की गई।
अर्जुन, द्रोणाचार्य, ध्यानचंद और तेनजिंग नोर्गे
साहस पुरस्कारों में प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र और पांच
लाख रुपए की पुरस्कार
राशि दी गई
जबकि राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन
पुरस्कार में ट्राफी प्रदान
की गई। अबुल कलाम आजाद
ट्राफी के लिए
ट्राफी तथा दस लाख रुपए प्रदान किए
गए। इस वर्ष
किसीभीखिलाड़ीकोदेश
का सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव
गांधी खेल रत्न
नहीं दिया गया क्योंकि चयन समिति ने
इस पुरस्कार के लिए
किसीभीखिलाड़ीके
नाम की सिफारिश
नहीं की थी।